दिनांक 20.03.2010 को सेवा टीएचडीसी इण्डिया लि. द्वारा आई.टी.आई.चम्बा में वित्त पोषित छात्रावास भवन का शिलान्यास माननीय सिंचाई एवं समाज कल्याण मंत्री जी श्री मातबर सिंह कण्डारी के कर कमलों द्वारा किया गया। यहाँ पर यह अवगत कराना उचित होगा कि भारत सरकार की नीति के अनुसार आई.टी.आई. चम्बा, टिहरी को पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मोड के अन्तर्गत दि0 30.01.2008 को सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकरण की स्वीकृति प्रदान की गयी। जिसमें टीएचडीसी इण्डिया लि. औद्योगिक सहभागी है। इस योजना के अन्तर्गत आई.टी.आई. चम्बा के विकास एवं स्थानीय छात्र/छात्राओं को बेहत्तर तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं प्रस्तावित हैं जिसमें नये ट्रेड जैसे वेल्डर, फिटर, डाटा एन्टी ऑपरेटर, ड्राफ्ट्समैंन शिविल, हॉल्टिकल्चर, सर्वेयर, टर्नर एवं आशुलिपि(अंग्रेजी) प्रस्तावित है। साथ -साथ इलेक्ट्रीशियन मोटर मैकेनिक, ड्राईवर कम मकैनिक आदि ट्रेडो को भी अप ग्रेड करने के लिए कार्यवाही की जा गई है। जिसमें स्थानीय छात्र-छात्राओं को उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए टीएचडीसी इण्डिया लि. अपने सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत् बहुत से कल्याण कारी कार्य कर रही है। जिसके अन्तर्गत इस आई.टी.आई. चम्बा में पुस्तकालय की स्थापना की गई, तथा ओडियों विजुअल सहायता उपकरण, कार्यालय एवं कान्फ्रंस रूम के लिए फर्नीचर आदि उपलब्ध कराया जा चुका है साथ ही टैक्नीकल ट्रेड उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अप्रैंटिशिप की भी सुविधा टीएचडीसी द्वारा उपलब्ध करवायी जा रही है।
आई.टी.आई. चम्बा को एक आदर्श शिक्षा केन्द्र बनाने के क्रम में टीएचडीसी द्वारा एक छात्रावास, जिसकी अनुमानित लागत 75 लाख रूपये है, का निर्माण किया जा रहा है। उक्त छात्रावास के निर्माण होने के उपरान्त आस-पास एवं दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को जो सुविधा के प्राप्त न होने के फलस्वरूप तकनीकी शिक्षा से वंचित हो रहे थे, उनके लिए यह छात्रावास शिक्षा ग्रहण करने के लिए बेहत्तर अवसर प्रदान करेगा।
शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए, माननीय मंत्री जी ने कहा कि इस छात्रावास के निर्माण होने के फलस्वरूप दूर-दराज से आने वाले छात्रों को कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। छात्रावास में रहकर दूर दराज के ग्रामीण छात्र इस छात्रावास का लाभ उठाकर तकनीकी शिक्षा ग्रहण करेंगे। उन्होंने टीएचडीसी को कहा कि इस आई.टी.आई चम्बा को बेहतर सुविधा प्रदान करते हुए एक आदर्श आई.टी.आई. के रूप में विकसित करें, ताकि इस आई.टी.आई. से तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र/छात्राओं को आसानी से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके।
टीएचडीसी के मुख्य महाप्रबन्धक (परियोजनाएं) श्री ए0एल0शाह ने कहा कि सेवा- टीएचडीसी इण्डिया लि. अपने कारपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत् विभिन्न प्रकार के विकास कार्यो को अंजाम दे रही हैं। आई.टी.आई चम्बा में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मोड के अन्तर्गत टीएचडीसी इण्डिया लि. की औद्योगिक सहभागिता हैं, इस योजना के अन्तर्गत आई.टी.आई. चम्बा के विकास एवं स्थानीय छात्र/छात्राओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए टीएचडीसी तत्पर है। अपर महाप्रबन्धक(का.एवं प्र.) श्री विजय गोयल ने अपने सम्बोधन में आई.टी.आई. चम्बा के शिक्षा एवं विकास कार्यो के बारे में टीएचडीसी इण्डिया लि. द्वारा किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी।