टीएचडीसी इण्डिया लि. में कार्यरत 40 अभियन्ताओं को मुख्य महाप्रबन्धक(परियोजना), श्री ए0एल0शाह द्वारा टॉप टैरिस अतिथि गृह में आयोजित एक सादे समारोह में बिट्स पिलानी से बी.एस पावर इंजीनियरिग का कोर्ष उत्तीर्ण करने पर उपाधि प्रदान की गयी। उल्लेखनीय है कि टीएचडीसी इण्डिया लि. द्वारा निगम में कार्यरत अभियन्ताओं के कैरियर ग्रोथ के लिए एक करार दि0 04.09.2006 को बिरला इंस्टीट्यूट आफ टैक्नॉलाजी एण्ड साइंस पिलानी के साथ किया गया था। जिसमें 70 प्रतिशत खर्च का वहन टीएचडीसी तथा 30 प्रतिशत स्वयं अभियन्ताओं द्वारा किया गया। जिसके तहत् 44 अभियन्ताएं द्वारा इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया गया। जिसमें से 40 अभियन्ताओं द्वारा यह कोर्ष उत्तीर्ण करने के उपरान्त उपाधि प्राप्त की गई। इस कोर्ष में एक अभियन्ता द्वारा विशेष योग्यता, 27 अभियन्ताओं द्वारा प्रथम श्रेणी से एवं 12 अभियन्ताओं द्वारा द्वितीय श्रेणी से यह डिग्री कोर्ष प्राप्त किया गया। समारोह में टीएचडीसी इण्डिया लि. के महाप्रबन्धक(कार्मिक) श्री एस0के0बिस्वास ने अपने सम्बोधन में कहा कि मै सभी उपाधि धारकों को बधाई देता हूं कि उन्होंने परियोजना निर्माण का कार्य करने के साथ कड़ी मेहनत और लग्न से यह कोर्ष किया। पावर सेक्टर में एनटीपीसी के बाद टीएचडीसी इण्डिया लि. में ही अपने अभियन्ताओं के कैरियर ग्रोथ की सुविधा है जबकि अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में नहीं है। उन्होंने अपने अन्य कार्यरत अभियन्ताओं को भी यह सलाह दी कि टीएचडीसी द्वारा कराये जाने वाले कोर्ष को ही करें, जिससे की उनको अपने कैरियर ग्रोध में कोई कठिनाई न हो।
मुख्य महाप्रबन्धक(परियोजना) श्री ए0एल0शाह ने सभी उपाधिकारकों को बधाई देते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की टिहरी बांध परियोजना के निर्माण में अपना अहम योगदान देने के साथ ही बी.एस.पावर इंजीनियरिंग कोर्ष किया है। यह हमारे उपक्रम के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। टीएचडीसी का उद्देश्य है कि अपने कर्मचारियों/अधिकारियों का कैरियर ग्रोथ हो इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे है।
अपर महाप्रबन्धक(का.एवं प्र.) श्री विजय गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं उन सभी उपाधि प्राप्त करने वाले अभियन्ताओं को बधाई देता हूँ, जिन्होने परियोजना निर्माण में कार्य करते हुए कड़ी मेहनत एवं लग्न से यह उच्च शिक्षा ग्रहण की है। इस उच्च शिक्षा का फायदा निश्चित रूप से टीएचडीसी को मिलेगा, जिससे टीएचडीसी का नाम और अधिक रोशन होगा।