श्री वी0के0गुप्ता, चीफ टैक्नीकल एक्जामिनर, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार, दि0 03.04.2010 को टिहरी बांध के निरीक्षण हेतु भागीरथीपुरम, टिहरी पहुंचे। टीएचडीसी इण्डिया लि. टिहरी के टॉप टैरिस अतिथि गृह पहुंचने पर मुख्य महाप्रबन्धक (परियोजना) श्री ए0एल0शाह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात चीफ टैक्नीकल एग्जामिनर, केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा टिहरी बांध के विभिन्न स्थलों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य महाप्रबन्धक(परियोजना)ने टिहरी बांध के निर्माण एवं विद्युत उत्पादन सम्बन्धी जानकारी चीफ टैक्नीकल एग्जामीनर को प्रदान की। मुख्य बांध, जलाशय, स्पिलवे आदि स्थलों का निरीक्षण कर चीफ टैक्नीकल एग्जामिनर भूमिगत पावर हाउस पहुंचे, पावर हाउस के कांफ्रेस हाल में मुख्य महाप्रबन्धक महोदय ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण में बांध परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों,पुनर्वास तथा विद्युत उत्पादन सम्बन्धी विभिन्न पहलुओं से विस्तार पूर्वक अवगत कराया। चीफ टैक्नीकलएग्जामिनर द्वारा बांध से सम्बन्धित हर पहलू पर बारीकी से जानकारी ली गयी।
चीफ टैक्नीकल एग्जामिनर द्वारा परियोजना निर्माण कार्यो की सराहना की गई तथा नई टिहरी पुनर्वास स्थल का भी निरीक्षण किया गया ।