Home Power Links Contact Us Hindi Site

संसदीय राजभाषा समिति द्वारा टीएचडीसी इण्डिया लि. के टिहरी मुख्यालय में हिंदी कार्यों का निरीक्षण

संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति हिन्दी में किये गये कार्यो का निरीक्षण करने हेतु दि0 11.06.2010 को कीर्तिनगर पहुंची, होटल रिवर साईट कीर्तिनगर पहुंचने पर टीएचडीसी इण्डिया लि. के अधिकारियों में अपर महाप्रबन्धक (का.एवं प्र.) श्री विजय गोयल, अपर महाप्रबन्धक (नियोजन) श्री एस0आर0 मिश्रा, अपर महाप्रबन्धक (बांध) श्री यू0के0 ठाकुर द्वारा गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

 

संसदीय समिति द्वारा दि0 12/06/10 को कीर्तिनगर से रूद्रप्रयाग होटल मोनाल के लिए प्रस्थान किया गया एवं दि0 14.06.2010 को टीएचडीसी इण्डिया लि. टिहरी के द्वारा हिंदी में किए गये कार्यो जैसे हिन्दी टिप्पण-आलेखन, पत्राचार आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने से पूर्व टीएचडीसी इण्डिया लि. के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री आर0एस0टी0 शाई ने संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यों को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य महाप्रबन्धक(परियोजनाएं) श्री 0एल0 शाह द्वारा अपने प्रस्तुतीकरण में हिंदी में किए जा रहे कार्यो की जानकारी प्रदान करने के साथ ही टिहरी बांध निर्माण कार्यो एवं विद्युत उत्पादन सम्बन्धी जानकारी से भी समिति को  अवगत कराया

""

उल्लेखनीय है कि टीएचडीसी इण्डिया लि.  ""  क्षेत्र के अन्तर्गत आता है निरीक्षण के दौरान टीएचडीसी इण्डिया लि. द्वारा हिंदी में किये गये कार्यो का प्रदर्शन किया गया, जिसमें की विभाग द्वारा हिंदी कार्यशालाओं, पखवाड़ें  जिनके दौरान कर्मचारियों को हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना, कार्यालयों का निरीक्षण, कार्यान्वयन समिति की बैठकें,  हिंदी पुस्तकालय आदि को समिति के समक्ष प्रदर्शित किया गया निरीक्षण में समिति द्वारा टीएचडीसी इण्डिया लि. टिहरी द्वारा 95 प्रतिशत कार्य हिंदी में किये जाने की सराहना की गयी एवं समिति द्वारा यह अपेक्षा की गयी कि और अधिक प्रयास कर इस कार्य को शतप्रतिशत  किया जाए।  

 

समिति में डा0 प्रसन्न कुमार पाटसाणी-संयोजक, संसदीय समिति,  श्री किशन भाई वी0 पटेल-सदस्य, श्री ब्रजेश पाठक - सदस्य, श्री धर्मेन्द्र यादव-सदस्य, श्रीमती पूनम जुनेजा, सचिव संसदीय समिति, डा0 रमेश चन्द्र शर्मा-अवर सचिव, संसदीय समिति, श्री सुरेन्द्र कुमार शुक्ला- सहायक, संसदीय समिति, श्री संदीप कुमार-रिपोर्टर, संसदीय समिति एवं श्री आलोक कुमार, निदेशक(पारेषण) एवं प्रतिनिधि, ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार, श्रीमती सी0डी0 मलिक, संयुक्त निदेशक(राजभाषा), ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार एवं  टीएचडीसी इण्डिया लि. के निदेशक (कार्मिक), श्री 0एस0बिष्ट , महाप्रबन्धक(कार्मिक) श्री एस0के0 बिस्वास, अपर महाप्रबन्धक(का.एवं प्र.) श्री विजय गोयल आदि ने निरीक्षण कार्य में प्रतिभाग किया।

 
             
Site Designed & Developed by IT Department, THDC India Limited