Home Power Links Contact Us Hindi Site

हर्षोल्लास से मनाया गया टीएचडीसी इण्डिया लिमिटेड का स्थापना दिवस

 

12 जुलाई को टीएचडीसी इंडिया लि. के ऋषिकेश कार्यालय में कारपोरेशन का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निदेशक (कार्मिक) श्री ए.एस. बिष्ट द्वारा गंगा भवन के प्रांगण में टीएचडीसी का ध्वज फहरा कर किया गया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री सी.पी.सिंह, निदेशक (तकनीकी) श्री डी.वी.सिंह, कार्यकारी निदेशक श्री एल.के.बंसल, महाप्रबन्धक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री एस.के. बिस्वास सहित लगभग सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

 

स्थापना दिवस समारोह पर अध्यक्ष प्रबन्ध निदेशक श्री आर.एस.टी. शाई  के आवश्यक उत्तरदायित्व निर्वाह के कारण अनुपस्थिति में उनका संदेश महाप्रबन्धक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री एस.के. बिस्वास द्वारा पढ़ा गया। अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक ने अपने संदेश में कहा कि टीएचडीसी की  स्थापना से लेकर अब तक 23 वर्षों की अवधि में कॉरपोरेशन ने अनेक उपलब्धियां हासिल की है। टिहरी एच.ई.पी से (1000 मे.वा.) विद्युत उत्पादन शुरू करने के बाद टीएचडीसी का अगला लक्ष्य दिसम्बर 2010 में कोटेश्वर परियोजना (400 मे.वा.) की प्रथम ईकाई (100 मे.वा.) की कमीशनिगं करना है। हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही टीएचडीसी को शयूडूल ए. का दर्जा प्राप्त हो जायेगा।  कॉरपोरेशन को मिनी रत्ना का दर्जा प्राप्त हो गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि टिहरी पी.एस.पी. (1000 मे.वा.) विष्णुगाड परियोजना (444 मे.वा.) पर भी कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जायेगा। बेतवा नदी पर 24 मेगावाट की ढुंकवा परियोजना हेतु डी.पी.आर. उत्तर प्रदेश शासन को सौंप दिया गया है। भूटान  में संकोश परियोजना (4060 मे.वा.) की डी.पी.आर.का अद्यतन कार्य पूर्ण कर भारत सरकार को तय समय सीमा में सौंपा जा चुका है तथा कुछ अन्य अध्यन किये जा रहे हैं भूटान  की 180 मे.वा. की बुनाखा परियोजना की डी.पी.आर. का कार्य शुरू किया जा चुका है। महाराष्ट्र में मलसेज घाट (600 मे.वा.) हुम्बर्ली (400 मे.वा.) परियोजनाओं का कार्य निकट भविष्य में शुरू किये जाने के प्रति महाराष्ट सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की उम्मीद है।

 

इसके उपरांत में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ निदेशक (कार्मिक) श्री ए.एस. बिष्ट, निदेशक (वित्त) श्री सी.पी.  सिंह, निदेशक (तकनीकी) श्री डी.वी. सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर तीनों निदेशकों ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया। सभी दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द लिया। इस अवसर पर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व में अधिकारियों कर्मचारियों के लिए आयोजित अनेक प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों तथा टीएचडीसी परिवार के गुणोत्कृष्ट (Meritorious) बच्चों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम का समापन अपर महाप्रबन्धक (कार्मिक) श्री सी.मिन्ज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

 
             
Site Designed & Developed by IT Department, THDC India Limited