टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड, ऋषिकेश को राजभाषा प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन की अभिवृद्धि में उत्कृष्ट योगदान देने तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हरिद्वार की बैठकों, समन्वयकर्ता सम्मेलनों, प्रतियोगिताओं में सक्रिय भूमिका का निर्वाह करने हेतु नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हरिद्वार ने नराकास राजभाषा वैजयंती-2009 प्रदान कर सम्मानित किया तथा राजभाषा वैजयंती प्रमाण-पत्र (2008-09) भी प्रदान किया।
पुरस्कार श्री विमल कुमार, महाप्रबंधक(मानव संसाधन), बीएचईएल द्वारा सीनेट हॉल, आईआईटी रूड़की में दि. 29.07.2009 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हरिद्वार की 8वीं अर्धवार्षिक बैठक में श्री जे.पी. ढौंडियाल, उप महाप्रबंधक(केन्द्रीय संचार) टीएचडीसी, ऋषिकेश को प्रदान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) एस.सी. सक्सेना, निदेशक, आईआईटी रूड़की ने की। राजभाषा कार्यालय(गृह मंत्रालय) के डॉ. सरोज कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक गाजियाबाद से इस बैठक में उपस्थित थे।
बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हरिद्वार के सदस्य कार्यालयों, बीएचईएल हरिद्वार, सीबीआरआई रूड़की, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रूड़की, बीएसएनएल हरिद्वार, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल हरिद्वार, भारतीय जीवन बीमा निगम, हरिद्वार एवं भारतीय स्टेट बैंक हरिद्वार के साथ-साथ अनेकों उपक्रमों, बैंकों एवं संस्थानों ने भाग लिया तथा श्री एन.के. गुप्ता, सचिव नराकास एवं डॉ. भूपेन्द्र सिंह, निदेशक, केन्द्रीय हिंदी अनुसंधान संस्थान, सहारनपुर एवं प्रो. एस.सी. मिश्रा, आईआईटी रूड़की भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री एस.के. सक्सेना, उप प्रबंधक, टीएचडीसी को अनुवाद प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।