निगम के निम्न उद्देश्य हैं-
क) अल्पावधि उद्देश्यः
- टिहरी पीएसपी एवं विष्णुगाड पीपलकोटी हाइड्रो इलैक्ट्रिक परियोजना के प्रमुख कार्यों को शुरू करना।
- भूटान में विद्युत मंत्रालय द्वारा आवंटित दो परियोजनाओं नामतः संकोश बहुउद्देशीय परियोजना(4060 मे.वा.) तथा बुनाखा एचईपी(180मे.वा.) की विस्तृत परियोजना रिपोर्टों को अद्यतन करना।
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा आवंटित दो पीएसपी नामतः मालशेज घाट(600मे.वा.) एवं हुम्बर्ली (400मे.वा.) की विस्तृत परियोजना रिपोर्टों को अद्यतन करना।
ख) दीर्घकालीन उद्देश्य
11वीं योजना
400 मे.वा. कोटेश्वर एचईपी को कमीशन करना।
12वीं योजना
1000 मे.वा. टिहरी पम्प स्टोरेज प्लांट तथा 444मे.वा. विष्णुगाड पीपलकोटी हाइड्रो इलैक्ट्रिक परियोजना को कमीशन करना।
12वीं योजना के दौरान उत्तरी क्षेत्र में क्षमता अभिवृद्धि के लिए, वन्यजीव दृष्टिकोण से अनुमति की शर्त पर, जहां कहीं लागू हों, निम्नलिखित जल विद्युत परियोजनाओं को कार्यान्वयन करना।
क्र.सं परियोजना का नाम क्षमता
1. मलेरी झेलम एच.ई.पी. (114 मेगावाट)
2. झेलम तमक एच.ई.पी. (126 मेगावाट)
3. करमोली एच.ई.पी. (140 मेगावाट)
4. जडगंगा एच.ई.पी. (50 मेगावाट)
5. बोकांग बेलिंग एच.ई.पी. (330 मेगावाट)
6. किशाऊ एम.पी.पी. (600 मेगावाट)
वर्ष 2008-09 के लिए कारपोरेट उद्देश्य
टीएचडीसी ने वर्ष 2008-09 के लिए निम्नलिखित कारपोरेट उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए स्वयं को तैयार कर लिया है:
क) अधिकतम कार्य दक्षताओं के साथ टिहरी पावर स्टेशन(1000मे.वा.) का प्रचालन एवं रख-रखाव करने के लिए।
ख) निर्माणाधीन/नई जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन में निरंतर सुधार प्राप्त करना ।
ग) राष्ट्र को पीक पावर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टिहरी पम्प स्टोरेज प्लांट (1000 मेगावाट) के मुख्य सिविल एवं इलैक्ट्रो-मैकेनिकल कार्यों का कार्यान्वयन शुरू करने एवं ग्रिड की दक्षता तथा प्रणाली विश्वसनीयता में वृद्धि लाने के लिए।
घ्) विष्णुगाड पीपलकोटी परियोजना (444 मेगावाट) का कार्यान्वयन शुरू करने के लिए।
ड.) टीम भावना की संस्कृति का विकास करना , कर्मचारियों में जवाबदेही की भावना का विकास करते हुए कार्य संस्कृति का विकास करना, ताकि उत्पादकता बढ़ायी जा सके ।
च) एक जिम्मेदार कारपोरेट नागरिक के रूप में कार्य करते हुए जल विद्युत विकास में सतत योगदान देना तथा पर्यावरण एवं पुनर्वास व पुनर्स्थापन के क्षेत्र में समाज के प्रति सामाजिक कर्तव्यों का निर्वाह करना ।