केन्द्रीय जल आयोग के अध्यक्ष श्री ए.के. बजाज द्वारा टिहरी बांध एवं कोटेश्वर बांध का निरीक्षण

 

श्री 0 के0 बजाज, अध्यक्ष, केन्द्रीय जल आयोग, भारत सरकार दिनांक 24/07/2010 को  टिहरी बांध एवं कोटेश्वर बांध का निरीक्षण करने हेतु भागीरथीपुरम, टिहरी पहुंचे। टॉप टैरिस अतिथि गृह पहुंचने पर निदेशक (तकनीकी) श्री डी0वी0 सिंह, मुख्य महाप्रबन्धक (परियोजनाएं) श्री 0एल0 शाह, अपर महापबन्धक (का.एवं प्र.) श्री विजय गोयल द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री 0के0 बजाज द्वारा कोटेश्वर बांध परियोजना के विभिन्न स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं परियोजना अधिकारियों के साथ बांध की प्रगति के बारे में विस्तृत चर्चा की, चर्चा के दौरान  निदेशक (तकनीकी) एवं मुख्य महाप्रबन्धक(परियोजनाएं) ने बांध परियोजना के विभिन्न कार्यो की प्रगति से अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया। तत्पश्चात अध्यक्ष महोदय द्वारा टिहरी बांध के भूमिगत पावर हाउस तथा टिहरी बांध के जलाशय का निरीक्षण किया गया। मुख्य महाप्रबन्धक(परियोजनाएं) द्वारा टिहरी बांध के विद्युत उत्पादन एवं नदियों में पानी के अन्तर्वाह (इंफ्ला) सम्बन्धी जानकारी से अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया गया।       

 
             
Site Designed & Developed by IT Department, THDC, Rishikesh.