रायल गवर्नमेंट ऑफ भूटान व टीएचडीसी इंडिया लि. के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड रायल गवर्नमेंट ऑफ भूटान के डिपार्टमेंट ऑफ इनर्जी के मध्य भूटान की 4060 मेगावाट क्षमता की बहुउद्देशीय संकोश परियोजना की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट  (Detailed Project Report) को अद्यतन (updation) करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौता ज्ञापन पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री आर.एस.टी.शाई रायल गवर्नमेंट ऑफ भूटान के डायरेक्टर जनरल श्री येशी वांगड़ी ने आज दिनांक 23 मार्च, 2010 को विद्युत मंत्रालय, नई दिल्ली में माननीय उर्जा मंत्री, भारत सरकार, श्री सुशीलकुमार शिन्दे रायल गवर्नमेंट आफ भूटान के माननीय विदेश मंत्री की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये।

 

संकोश परियोजना भारत सरकार के प्रयासों का प्रतिफल है जिसके परिणाम स्वरूप भूटान में वर्ष 2010 तक 10,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन के उददेश्य की पूर्ति होगी जिसका 40% संकोश परियोजना से होगा।

 

टीएचडीसी को बहुउददेशीय संकोश परियोजना (4060 मेगावाट) के डीपीआर के अद्यतन तथा भूटान की बुनाखा हाइडोइलैक्टिक परियोजना (180 मेगावाट) को कार्यान्वित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। टीएचडीसी ने इनको कार्यान्वित करने हेतु भूटान में अपनी एक यूनिट की स्थापना पहले ही कर चुकी है।

 
             
Site Designed & Developed by IT Department, THDC, Rishikesh.